कोई जाकर पूछे उन खगों से हाल उनके दिल का,
काश ढूंढ ले ये खग पता अपनी मंजिल का।
उड़ान तो दोनों ने भरी थी एक होने की,
पर कुछ शिकारी जाल बिछा इंतजार कर रहे उनकी पकड़ का।
बहुत मुश्किल है उनका ये मिलन,
दोनों को मालूम है इस बात का।
दोनों खग दुआ करते है अपने इस मिलन के लिए,
लगता है कुदरत को भी भनक नहीं उनकी इस दुआ का।
बहुत मुश्किल है मिलन उन दोनो खगों का,
या खुदा कुछ करिश्मा कर ढूंढ ले पता वो अपनी मंजिल का।

