मसअला ये नही मुझे हुआ क्या हैं
मसअला ये है इस उम्र में होता क्या हैं
मसअला ये नही इक मतला हो तुम
मसअला ये है मकता कोई और होगा
मसअला ये नही तवायफ कोठे पे रहती हैं
मसअला ये है तवायफ बड़े अदब से रहती हैं
मसअला ये नही राते बे-रब्त गुजरेगी
मसअला ये है तेरी रूह को ओढ़ता आया हूँ
मसअला ये नही तू कितनी खूबसूरत हैं
मसअला ये है देखने का नज़रिया कैसा हैं
मसअला ये नही तरीफ कैसे करुँ आपकी
मसअला ये है अभी तलक़ निहार रहा हूँ तुम्हें
मसअला ये नही रक़ीब क्या कहेंगे मुझसे
मसअला ये है तुमने सब कुछ बता दिया उससे
मसअला ये नही कब्र पर कौन रोयेगा
मसअला ये है कमी किसको ज़्यादा खलेगी
मसअला ये नहीं फोन पहले किसने रखा
मसअला ये है बात पूरी हुई थी क्या !!!
मसअला ये नही मेरे सवाल क्या क्या हैं
मसअला ये है वो इश्क़ पर बात नही करती
मसअला ये नही इबादत कौन करता
मसअला ये है वो इबादत किसकी करता हैं
~cvm_poetry
शिवम शुक्ला
प्रयागराज
हैं
