सूर्य का तेज फिर निखर रहा ,मुबारक हो

चांदनी अब और भी शीतल होगी , मुबारक हो

नए उमंगे , नई सी बात होगी बातो मे

एक नया विश्वास नई सी रात होगी रातों में

कुछ नया होगा कुछ पुराना ही रहेगा

कुछ नई यात्राएं होगी कुछ वही घिसती कहानी होगी

कुछ नई यादें बनेगी, कुछ वही रुलाती रातों का सफर होगा

कुछ नए मित्र बनेंगे ,कुछ पुराने उधार चुकाने होंगे

फिर से कभी अकेले बैठकर जमीं से आसमां का स्पर्श देखेंगे

जाते वक्त के साथ आता नया वर्ष देखेंगे