काश तुम मौत होते

तुम मिलते, हम चले जाते

यूं टूट के बिखरना ना पड़ता

रोज रोज मरना न पड़ता

हम शायरी कहते नही

तुम्हे सुनना न पड़ता

काश तुम मौत होते

ये सब सहना न पड़ता

तुम खूबसूरत थी

हम खुशनसीब थे

तुमसे मिले, हम करीब हो गए

किस्मत बदली हम बदनसीब हो गए

फिर तो सारी उलझने इसी बात की थी

हम जिंदा थे , काश तुम मौत होते

तुम मिलते, हम चले जाते

फिर तुमसे रोज लड़ना न पड़ता

ये शायरी मैं कहता नहीं

तुम्हे ये सुनना न पड़ता