सब देख लिया, सब समझ लिया...
जितना चाहा वो मिला नहीं,
बिन चाहे मिले ख़ज़ाने है,
जो मिला वही फिर छूट गया,
फिर भी संसार सजाने है,
जो लगा हृदय को अपना सा,
उसमें आसक्ति बनी रहीं,
जो चुभा हृदय को कांटे सा,
उससे अस्वीकृति बनी रही,
लेकिन सच तो है मित्र यहां,
शुभ और अशुभ क्षणभंगुर है,
कुछ मिला हो अथवा नहीं मिला,
दोनों जीवन के साधन है,
ग़र नहीं मिला तो क्या रोना,
ग़र मिला तो उसमें क्या खोना,
मिला अगर; उपयोग करो,
नहीं मिले कुछ और करो,
जीवन है गति और कर्मभूमि,
भौतिक सुख आते जाते हैं,
