चुरा लो हसीन लम्हों को,
बना लो यादगार तस्वीर..!
कभी नज़र आये हमें भी,
एक दूजे में राँझा हीर..!
मैं और तुम यूँ बन कर हम,
बनाये ख़ुद की ख़ुद तक़दीर..!
रिश्तों में आये न दरार कभी,
न खीचें मन में कोई लक़ीर..!
धैर्य रखें मिल जायेगा हमें भी,
अमृत सा बन यूँ नीर..!
काग़ज़ों में समेटे जो शब्द हैं,
न पाए उन्हें कोई चीर..!
धूप हो या छाँव बन कर बाढ़ में नाव,
गाँव हो या शहर बस रहे चिंतामुक्त शरीर..!
सुख दुःख काट लेंगे संग में,
बनेंगे हम भी कभी अमीर..!

