क्या करें बात भारत के नए रूप का

छांव रखा है नाम जो कड़ी धूप का

केवल नारे ही लगते हैं जय के यहां

अन्यथा सब पराजय के भय है यहां

जहां तौहीन गीता की अदालत करे

झूठ होकर भी सच की वकालत करे

सत्य ही जब सच की ये हालत करे

फिर किसे क्या कहें कि जहालत करे

न्याय अन्याय से कोई मतलब नहीं

जीत और हार में निहित है तलब सही

चीखना केवल वादों के वाद पर

ऐसे लोगो का स्वागत है संवाद पर

क्या है करना भला या बुरा पता है नहीं

झूठ बोलो सही से कोई ये खता है नहीं

क्या क्या कितना कहे हाल इसके प्रारूप का

छांव रखा है जो नाम कड़ी धूप का