बारिश हुई इस तरह से सहरा धुल गया
बरसों से जो था खोया वो चेहरा मिल गया
जो सूख रहा था किसी पेड़ की तरह
वो भी अब की बार हरा हरा खिल गया
किसके नहीं थे ख़्वाब कि गुलशन न खिले
जिसकी रही प्रतीक्षा वो द्वार खुल गया
जिसके अलगाव से थे परेशान हम
इस तरह वो मिला कि दर्रा सिल गया
जो पत्थरो सा जटिल होके था अड़ा खड़ा
एक बूंद क्या गिरी वो पत्थर पिघल गया
जिसके भ्रम से रुके हुए थे सफ़र बीच में
उस रास्ते से नया इक रस्ता निकल गया
