प्यार में फना हम यार हो गए,
पत्थर क्या हम तो दीवार हो गए।
बस तेरी चाहत ही हमें काफी थी,
तेरी चाहत में देखो हम कितने बेकार हो गए।
थोड़े बहुत तो हम भी पढ़े लिखे थे,
तेरे प्यार में हम गवार हो गए ।
तुमसे मिला तो हमने जाना,
सपने हमारे सब साकार हो गए।
ये दरिया, ये नदियां, ये सागर का पानी,
तुम कोई नाव , हम पतवार हो गए।
