जान ये तुम पर निसार हो गई,

मोहब्बत हमे तुमसे यार हो गई।


अपने घर का पता कई बार भूले हम,

जबसे हमे तेरी गली याद हो गई।


गलतियां भी अब हमे अच्छी लगती हैं,

जबसे गलती से तुमसे बात हो गई।


बातों में तेरी हम ऐसे खोए थे,

पता नही चला कब दिन से रात हो गई।


कुछ जादू था तेरी बातो में,

हर बात दिल के पार हो गई।


उस दिन से अब हम रोज जगते है,

जबसे तुमने कहा सो जाओ बहुत रात हो गई।


जबसे हमे मिले हो तुम,

लगता है आधी जिंदगी पार हो गई।