एक सवेरा जो आता नहीं,
एक राही जो कहीं जाता नहीं,
एक सपना जो पूरा नहीं होता,
एक चांद जो अब आता नहीं।
एक गायक जो अब गाता नहीं,
एक भूखा जो अब खाता नहीं,
एक बच्चा जो चुप सा है,
पूछो तो कुछ बताता नहीं।
एक आदत जो अब जाती नहीं,
एक चिट्ठी जो अब आती नहीं,
एक मधुवन है जो सुना है,
एक बंसी जो अब गाती नहीं।


