दर्द ए दिल बयां करने निकले तो
लफ़्ज़ों ने साथ छोड़ दिया
आंखों ने जो एनात करनी चाही
तो अश्कों ने भी दगा दे दिया
जो ग़म बयां नहीं कर सकते
तो अब छुपाना पड़ेगा
ग़म लाख भी झलके
तो मुस्कुराना पड़ेगा
मुस्कुराहट भी अब हारने लगी है
ग़म की आंधी उसे उड़ाने लगी है
गैरों की महफ़िल तो क्या
अब तो अपनों से भी जी चुराने लगी है
तुम गए तो लगा वक़्त रुक सा गया
जिस्म रहा यहाँ, रूह कहीं छूट सा गया
ज़िंदगी अब जीना नहीं चाहती
चाँद भी तारों के बीच कहीं खो सा गया
ऐ सुकून-ऐ-बादल अब बरस भी जाओ
छोटी सी फुहार ही बन सहलाओ
गर ना लगा सको राहतों की झाड़ियां
बस एक बूँद ही बन आखों से फिसल जाओ