जरा सब्र कर ऐ ज़िंदगी

इतनी भी क्या जल्दी है गुज़र जाने की

दो घड़ी तो हुए हैं आँख खुले

अभी तो रोशनी से पहचान बाकी है

अधूरे हैं अभी ख़्वाब मेरे

पर टूटे नहीं हैं

फ़ुर्सत के दो पल ढूँढ रहे हैं अरमान मेरे

पर रूठे नहीं हैं

ना कर इतनी सख़्ती मुझ पर

मेरी रफ़्तार से शिकायत न कर

अरमानों की धीमी आँच पे

अभी ज़िम्मेदारियाँ पक रही हैं, जल नहीं रही

क्या तुझे ईर्ष्या है मुझसे

या फिर मुझसे ही कोई बैर

क्यों नहीं देती मुझे तू

थोड़ी सी मोहलत, थोड़ा सा सहर

यक़ीन रख ऐ ज़िंदगी

मैं हारने नहीं आया

बस थोड़ा ठहर कर

ख़ुद को पूरा बनाने आया हूँ