इज़हार-ए-इश्क़ को निकले तो लफ़्ज़ रूठ गए,
आँखों से जो बयान करना चाहा, पलकों ने राज़ छुपा लिया।
सोचा फूलों का सहारा लूँ, तो दिल सहम गया,
कहीं उनकी ख़ुशबू भी मेरी तरह बदनाम न हो जाए।
काग़ज़ पे लम्स उतारना चाहा तो कलाम ने साथ न दिया,
जो छू सकता था दिल को, वो हरफ़ों में क़ैद न हुआ।
लिखने बैठे तेरी याद, तो क़लम भी ठहर-सी गई,
कुछ दर्द ऐसे थे, जो स्याही से भी कहे न गए।
हर लफ़्ज़ में तेरा नाम ढूँढा,
और हर नाम में तुझे—
मगर ये इश्क़ भी कितना ज़ालिम है,
पूरा होकर भी अधूरा ही रहा।
जो रह गया उनकाहा
वही तो इश्क़ है।