चाहे हाथ जोड़ लो पूजा में,
चाहे सर झुका लो इबादत में,
चाहे घुटने नील कर लो प्रेयर में,
चाहे माथा टेक लो अरदास में,
ये सब कुछ भी नहीं,
गर तुम्हारे आँसू न बहें
किसी के दर्द में।
इंसानियत का कोई मज़हब नहीं,
यही असली धर्म है।
लोगों की मदद एहसान नहीं,
यही असली कर्म है।
मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे —
हम सबकी धर्मभूमि हैं।
जो रहते हैं वहाँ, बस नाम अलग,
सबकी एक ही धुरी है।
कोई धर्म नहीं इंसानियत के सिवा,
मरसी, रहम, रहीमा, दया —
यही हैं इंसान के सच्चे गुण।
कुछ नहीं दिया हमे इंसानियत ने इसके सिवा,
कुछ नहीं इंसान इनके सिवा|