गर कुछ ना हुआ तो क्या हुआ 

ये तो तेरी एक अर्ज़ी थी 

जो हो गया वही है सच 

इसमें मालिक की मर्ज़ी थी


जो नहीं मिला वो नहीं तेरा 

जो मिलता है होता उसका

मिला तुझे जो है तेरा

जो तेरा है वो नहीं किसी का


ये मान ले किस्मत कर्म तेरा

क्यों है उदास ये मन तेरा

ये नहीं है कुछ उतना बुरा 

जितना मन सोचता है तेरा


ना हो खफा मालिक से बन्दे

वो जानता है सब हाल तेरा

बस कर अपना कर्म तू हरदम

वो नहीं छोड़ेगा साथ तेरा