क्या हुआ गर अब तक पन्ने खाली थे
चलो कोरे पन्नों पर कुछ नए रंग भरते हैं
चलो आज कुछ बेहतर करते हैं
क्या हुआ गर कोई सपना सच ना हुआ
चलो सपनों की नयी उड़ाने भरते हैं
चलो आज कुछ बेहतर करते हैं
क्या हुआ गर रौशनी छुप गयी
चलो एक नयी किरण को ढूढ़ते हैं
चलो आज कुछ बेहतर करते हैं
क्या हुआ गर अमावस न गुज़रा
चलो आज उगते सूरज को मिलते हैं
चलो आज कुछ बेहतर करते हैं
क्या हुआ गर ज़िन्दगी ज़रा रुक सी गयी
चलो आज जीवन में नए उमंग जागते हैं
चलो आज कुछ बेहतर करते हैं
क्या हुआ गर मज़िल धुंधला गयी गर्द-ए-सफ़र से
चलो एक नए सफर का आगाज़ करते हैं
चलो आज कुछ बेहतर करते हैं