बस एक पल की है ज़िन्दगी
पल पल से बनता ख्वाब है
बूँद बूँद सागर बने
सुरों से बनता राग है
क्यों भाग रहे है लोग यहाँ
क्या हो रही कोई स्पर्धा है
जीवन चलती गाड़ी यहाँ
हम बन मुसाफिर बैठे जहाँ
कोई जीता नहीं कोई हारा नहीं
ये तो बस मन की भूल है
सुख दुःख का कोई मोल नहीं
ये बस जीवन की धूल है
गुज़रा पल बस इक लम्हा था
जो फिर ना कभी टकराएगा
जीवन तो बहता दरिया है
पल पल नए पड़ाव लाएगा
मत बन सारथि खुद का
रथ तेरा न चल पायेगा
है एक सारथि सबका
सबको मंज़िल पहुचायेगा