वक्त बेवक्त चली आया करती है मुझ से शिकायतें करने को एक अधूरी सी ख़्वाहिश इल्ज़ाम तमाम हैं मुझपे बेरुखी के फिर भी तवज्जो की उम्मीद में है वो अधूरी सी ख़्वाहिश है हर बार ठुकराया उसको मैंने ना जाने किस ज़िद की मारी है ये अधूरी सी ख़्वाहिश दफना दो मुझे करके मुक्कमल ये समझा गई है इस बार मुझको मेरी अधूरी सी ख़्वाहिश उसके पूरे होने पे डर है फिर न मिलेगी सोचा है जिंदा ही रहने दूं एक अधूरी सी ख़्वाहिश