वो उसका मुझसे मिल के ख़ुश हो जाना..
हर पहर सिर्फ मेरे साथ बिताना..
कभी घँटों तक ख़ामोश रह के
उसका यूँ मुझे ही सुनते जाना
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??
मेरी छींक पे भी फिक्रमन्द हो जाना..
मेरे एक चोट पर उसका दौड़ के आना..
मेरे आँसू देख पूरा घर सर पे उठाना..
थोड़ी भी ख़ामोशी बर्दाश्त ना कर पाना...
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??
वो चांदनी रात में ख़ामोशी से मुझे ही देखना..
जैसे मैं ही उसकी चाँद हूँ..ये अहसास कराना..
फिर निहारते हुए मुझको ही एकटक
मेरी गोद पे ही सर रख के सो जाना
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??
दूर जाते वक़्त बेहद ख़ामोशी से..
मेरी तरफ..सिर्फ मेरी तरफ़ देखते जाना..
फ़िर आँखों ही आँखों में मुझसे
एक पल में बहुत कुछ कह जाना..
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??
अक्सर भीगी पलकों को समेटे..
उसका ना चाहते हुए भी दूर जाना..
फ़िक्र ना करना कह के खुद
मेरी ही फ़िक्र में कैद हो के जाना..
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??
उसके बग़ैर मेरा दिल ना लगना
वक़्त बेवक़्त उसकी राह तकना
हर आहट पे दस्तक तक
"वो आ गया" ये सोचकर जाना
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??
तन्हाई में कागज़ों पे उसे याद करना
फ़िर ठहरकर थोड़ी देर सोचते हुये
उसकी तस्वीर बनाने लगना
फ़िर बार बार उसे ही चूमते जाना
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??
ये प्यार नहीं तो और क्या है..??