मुझे बहोत रोना आता हैं

मै कुछ भी नही कर पा रही, कुछ भी नही।

पता ही नही चल रहा क्या हों रहा है,

बस बहोत रोना आ रहा है,

किसी से कुछ भी नही केह पा रही

और एकदम अकेला मेहसुस हो रहा है।

पता नही क्यूं अक्सर ऐसा लगता है की,

मै गलत हूँ, बिल्कुल गलत।

मेरा होना तक गलत है।

और कुछ सही करना भी चाहू तो कैसे करू,

समझ ही नही आता बिल्कुल भी नही।

मुझे कुछ समझ नही आता,

बस अकेला सा लगता है।

अक्सर घर मे रहने का मन करता है,

मन हलका करने का मन करता है,

पर कर ही नही पाति।

कोशिश करती हू रोज़,

पर नही हो पाता मुझसे,

बिल्कुल बी।

किसी की उमीदें पूरी नही कर पा रही,

मै क्या लर रही हू,

ल्युं कर रही हू,

नही पता।

बस बहोत अकेला लग रहा है,

सब छोड़कर गायब हो जाने को मन केह रहा है,

कही दूर इस सब से,

मैं बस ये सरे किरदार निभाती रेह जाऊँगी,

और वक्त फिसल जाएगा,

सब आगे बढ़ रहे है

और मै कही बीच मे फसी हुई हू,

ना आगे बढ़ पा रही हूँ,

ना पीछे जा पा रही हू,

बस बिच किसी दलदल के धस्ती जा रही हूँ।

बगल मे कुछ लोग दिखे थे,

अब वो सब बी गायब हो गये हैं।

अकेले इस रास्ते मे बैठि हुई हू,

ना मंजिल दिखती है ना कोई राहि।

बस हर शाम को साथ बैठकर,

हाथ ताप्ते है मै और मेरी तन्हाई ।।

हम बाते नही करते,

बस एक दुसरे को सुनते है,

वो बाते जो हम किसी से केह नही पाते,

बस उन्ही को मोतियों की तरह बुंन्ते है।

और फिर क्या कलम से,

डाईरी मे उतार देते है।

गम को भी लफ्जो मे उलझा कर सवार देते है,

तब आंसू तक रन्ग से जान पड़ते है,

एक आध रोज ही आँखो से बेह निकलते है।

चाहे कोई रहे ना रहे ये रोज ही

ये मेरे लफ्जो के संग निकल पड़ते है।

हर दिन एक जैसा हो गया है,

शाम ढालती है,

अन्धेरा चाने लगता है,

पर पता नही चलता कब सवेर हो जाती है,

या होती ही नही,

आस पास इतने बादल है दुख के,

की अफताब नज़र नही आता।

और यू ही रोज़ शाम हो जाती है,

फिर क्या वही मै,

मेरी डाईरी,

और कुछ लफ्ज़ बाते करते है।

और आंसू रोज़ ही बेह आते है,

फिर पता नही चलता कब आंख थक जाती है,

और मझे नीन्द आ जाती है।।