तनाव आज के जेनरेशन की सबसे बड़ी समस्या है,

हर कोई इसका शिकार है,

हर कोई इससे छुटकारा पाना चाहता है

पर उन नियमो का पालन नही करना चाहता,

आज घर घर में हर एक सदस्य तनाव से ग्रसित है,

ये एक आम समस्या बनती जा रही है,

मेरा ये मानना है कि तनाव तो हर किसी को है ही

मगर उसे खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए,

उससे निजात पाने के जो भी उपाय हो वो करना चाहिए,

अक्सर जब हम तनावग्रस्त होते है तो कुछ पल के लिए ही,

उसके बाद हम समस्या की जड़ को ढूंढते है

फिर समस्या का पता लगते ही उसका समाधान ढूंढ लेते है

जिससे मेरा तनाव खत्म हो जाता है,

ये तो सभी को पता है कि हर काम जोखिम से भरा होता है,

काम के बोझ से वो तनावग्रस्त हो जाते है,

इससे बचने का भी एक उपाय है,

जब भी आप कोई योजना बनाए तो 2-3 विकल्प हमेशा तैयार रखे जिससे आप तनावग्रस्त होने से बच सकते है,

हमेशा सकारात्मक सोच बनाए रहे,

खुशहाल रहे, जिंदगी को पूरी तरह से जीये ।

- शिखा सिंह