जहां शिक्षा मुफ्त मे बंट रही थी
वहां से बच्चे डर कर भाग गए,
भागकर वो पहुंचे बड़ो के झुंड मे
जहां चल रही थी मजेदार गप्पेबाजी
वो वहीं बैठ गए और सीख लिया जीवन का पाठ
वही बच्चे रह गए शिक्षा के अभाव मे
चले गए अब जो वो दुष्प्रभाव मे
हुआ इसका दुष्परिणाम
बड़े होने पर उन्ही के आंखो से निकले आंसू
कहने लगे
जब बंट रही थी मुफ्त की शिक्षा
तब ना होना चाहिए था हमे फरार
शिक्षा जो ले लिया होता तो
नही देखना पड़ता ये दिन ।
