संग हमारा सबसे प्यारा है

संग हमारा सबसे न्यारा है,

देख के दुनिया जलती है

आंखे अपनी मलती है

इसमे नही हमारी गलती है,

दूर जो जाती हो तुम तो

कमी तुम्हारी खलती है,

साथ हमारा बना रहे

ये ही बस इरादा है,

दुनियावाले कुछ भी बोले

करना उनसे किनारा है,

फेविकाॅल के जोड़ सा

मजबूत हमारा रिश्ता है,

साथ हमारा पक्का है ।