वो अक्सर हमसे कहते हैं

'हम बदल गये हैं'

तो हम उनसे ही पूछते हैं

कि आपको क्यों ऐसा लगता है!

ये जो कुछ भी आपको लग रहा है

ये आपकी बदौलत है,

ये जो भी अच्छा या बुरा है

ये सब की सब आपकी ही तो देन है

तो फिर ये सवाल क्यों!