6 साल की लड़की
पालकी में चलती
दूध जब वो पीती
छाली पे नाक सिकुड़ती
वो थोड़ी शर्मीली सी है
नखरे भी इसके अनेक है
पर पढ़ने में ये तेज है
खाती नहीं है ये सब्जियाँ
आलू की ये शौकीन है
वो थोड़ी शर्मीली सी है
नखरे भी इसके अनेक है
कुरकुरे पे जान छिड़कती
ये भोली सी बच्ची
सब इनसे प्यार है करते
ये भी सबसे करती
पर बहनो से ज्यादा करती
बड़ी आरूषि छोटी रिद्धि
दोनो पे है मरती
ये प्यार सभी से करती
भाई आर्यन के साथ
हमेशा ये खेलती
उसके पीछे दौड़ती
वो थोड़ी शर्मीली सी है
नखरे भी इसके अनेक है ।


