वक्त का तकाजा है

जो जिंदगी पे भारी है,

एक उम्र बीत गयी

सर पे उसकी उधारी है,

शानो-शौकतो के चहेते

अब भरम से जाग जाओ,

छोड़कर भोग-विलास

धरती पे तुम लौट आओ,

कब तक करोगे तुम सितम

हो गयी है अब इसकी इंतेहां,

तोड़ दो बेड़ी ये बंदी

उड़ चलो आसमां मे,

अगर नही बनी धरती ये तेरे लिए

तो लौट आ आसमां में ।