तू सबकी आँखो का तारा है,
तू सबका राज दुलारा है,
तू सबको ही प्यारा है,
तू सबसे ही न्यारा है,
तू सबकी आँखो का तारा है,
तू सबका राज दुलारा है,
तेरा गुस्सा है गुब्बारे सा,
तेरी हंसी भी सबसे प्यारी है,
तेरा लुक है एकदम हीरो सा,
दिमाग तेरा कम्प्यूटर सा,
तू सबकी आँखो का तारा है,
तू सबका राज दुलारा है,
तेरा रंग है एकदम गोरा सा,
चेहरा तेरा है भोला सा,
उम्र तेरी है ग्यारह की,
बाते करता तू पचपन सा,
तू बचपन से ही प्यारा है,
तू सबका राज दुलारा है,
पापा जैसी है आँखे तेरी,
मम्मी के जैसा गोरा तू,
सबके थोड़े थोड़े गुण तुममे,
तू हमसब के ही जैसा है,
तू सबको जान से प्यारा है,
तू सबका राज दुलारा है,
आँखे तेरी है बड़ी बड़ी,
सपने भी उसमे बड़े बड़े,
तेरा सारा सपना पूरा हो,
यही सबकी चाहत है,
तू सबकी आँखो का तारा है,
तू सबका राज दुलारा है,
तू बचपन से ही प्यारा है,
तू सबको जान से प्यारा है ।
- शिखा सिंह


