आज चिड़ियो के झुंड को रातों मे विचरते देखा,

जो बाराती के पटाखे के शोर से डर कर

आकाश मे विचरण करने को मजबूर थे,

ये इंसान भी कितने स्वार्थी होते है,

अपनी खुशी मे तो ये औरों को भूल ही जाते है,

अब ये पंछियों तक को नही छोड़ते,

इन्हे भी चैन से रहने नही देते ।