तुम मेरे दिल के बेहद करीब हो और बहुत खास हो मां

इसीलिए कि तुमने मुझे मुझसे बेहतर समझा

और मुझे निखारा है,

मुझे मेरे सोच और सपनो से ज्यादा कुछ भी मिला तो उसकी वजह तुम हो मां,

ये सब जो कुछ भी है मां तुम्हारी दुआओ का ही असर है,

मैं अगर एक छोटा सा पौधा था तो तुमने मुझे एक विशालकाय पेड़ बनाया है,

मजबूती से अपनी जड़ो को थामे रखना सिखाया है ।