मैं उसकी यादों में गुम था जिसने
मुझे छोड़ किसी और को चुना था
एक दिन वो मिली और कहने लगी
तुम अभी तक आगे नहीं बढ़े
भूल जाओ वो यादें वो बातें
जो मैंने तुमसे और तुमने मुझसे की है
मैंने फोन निकाला गैलरी खोली
उसकी तस्वीर और नम्बर को डिलीट किया
एक नजर उसे देखा और मुस्कुरा के आगे बढ़ गया
जा बेवफा मैंने तुम्हें आजाद किया मेरे ख्यालों से
जा तुम्हें माफ किया तेरे गुनाहो से
जा तू खुश रह मैंने तुम्हें भूला दिया।
