मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है

बचपन में तू लोगो के पैर छूने को कहती थी पर अब मैं तेरे बिना कहे यह करता हूँ मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

बचपन में मुझे आग से डर लगता था पर अब मैं खाना बनाना भी सिख गया हूँ मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

अपने कपड़े भी खुद से मैं धोने लगा हूँ

मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

बेफजूल के जो खर्चे किया करता था अब जरूरत पे खर्च मैं करने लगा हूँ मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

मैं तुझसे हर बात के लिए लड़ता रहता था पर अब थोड़ा समझदार हो गया हूँ मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

मैं तुझसे अपनी जिद को पूरा करवाने की कोशिश करता था पर अब उस जिद को पूरा ना करने की तुम्हारी मजबूरियां जान पाया हूँ मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

तेरे आँखो से बहते आँसूओ को मैं देख नहीं पाता था जो तुम मुझसे छुप छुप कर बहाती थी अब उन आँसूओ की कीमत मैं जान गया हूँ मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

बचपन में जिस चोट को लेकर घंटो रोया करता था अब बड़े बड़े मुसीबतें भी हंसते हंसते सहने लगा हूँ

मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है,

बचपन में बहुत नादान था मैं पर अब थोड़ा समझदार हो गया हूँ मां तेरा बेटा बड़ा हो गया है ।