मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूँ कि
उसने मुझे प्रिया तुम जैसी बहन दिया,
वो मेरी सबसे प्यारी बहन है,
मुझसे छोटी है पर वो मेरा बहुत ख्याल रखती है,
मेरे नवाबों की तरह जिंदगी जीने में उसका ही तो हाथ है,
हां मेरी तरक्की में उसका ही तो हाथ है,
घर में सबसे छोटी है और सबकी लाडली है,
दीदी के ससुराल जाने के बाद जो जिम्मेदारी मुझपे आने वाली थी
वो भी तो उसने ही संभली थी,
क्या उससे अच्छी बहन हो सकती है,
इसलिए हे ईश्वर मैं आपको शुक्रिया कहती हूँ
जो आपने मुझे उसकी बहन बनने का सुनहरा मौका दिया,
राखी पर राखी वो मुझे बांधती है
और मेरी रक्षा भी वही करती है,
जब भी मैं अपने दोस्तो से उसके बारे में बात करती हूँ
तो वो कहतीं है काश मेरी भी बहन प्रिया जैसी होती,
तो हे ईश्वर मैं आपको शुक्रिया कहती हूँ,
मुझे ऐसा लगता है कि पिछले जन्म के पुण्य कर्मो का फल है जिसे मैं इस जन्म में पा रही हूँ,
तो हे ईश्वर मैं आपकी बहुत बहुत शुक्रगुजार हूँ
कि आपने मुझे प्रिया जैसी बहन दिया ,
प्रिया में बहुत खूबियां है जिन को बयां करना शब्दों नामुमकिन है,
वो तो ऐसी है कि कभी अपना नहीं
बस दूसरो के बारे में ही सोचती है,
दूसरो के लिए जीती है,
आपने उसमे इतनी दयालुता भरी है
तभी तो वो सबका सोचती है,
हे ईश्वर आप महान है
आपकी कृपा आप ही जानो
मैं तो बस आपकी शुक्रगुजार हूँ ।
