जब से मैंने शहर के रास्ते हैं चुने
मेरे गाँव के रास्ते मुझे भूल गए
वो बाग बगीचे भूल गए
वो खेल खिलौने भूल गए,
मेरा गाँव मुझे अंजाना कहे
इससे पहले देर हो जाए
चलो घूम आए इन्हे अभी
वरना अभी नही तो कभी नही,
अभी भी देर नहीं हुई है,
चलो लौट आओ गाँव में,
गाँव के रास्ते घूम आओ
शहर की यादे भूलकर,
वो लोग वाग भी भूल गये
वो आदते भी अब छूट गये,
उन यादों को मैं कैसे कहूँ
जिनमे अपने सारे छूट गए,
मेरे गाँव के रास्ते पुकार रहे
अब लौट आऊं गाँव में,
फिर से सपनो की छाँव में
उन अपनो के गाँव में,
पीपल बरगद की छाँव में
अपनो के गाँव में
आ लौट चले हम गाँव में ।
