एक वक्त आप किसी के लिए खास बहुत खास होते हैं
दूसरे पल ही आप अंजान हो जाते हैं,
कुछ ऐसे भी लोग होते हैं न
जो बड़ी आसानी से लोगो को भूला देते है
हम उनमे से नही है,
कुछ लोग होते हैं जिनसे आप कितना भी नाराज हो
मगर औरो से हुई बातों मे आप उसका जिक्र जरूर करते हैं,
कुछ लोग होते हैं जो दिल से कभी नही उतरते
वो दिल के एक कोने मे यादों का डेरा डाले रखते हैं ।
