जिस तरह ये बादल गरजती है 

कुछ इस तरह ही हम दोनो 

एक दूजे पे गरजे थे न,

जिस तरह ये मेघा आज तड़प रही है

कुछ इस तरह ही तुम भी तड़प रही हो न,

जिस तरह ये वर्षा की बूँदे जमीं को छू रही है 

कुछ इस तरह ही तेरी आँखो से बूँद

भी तकिये को भिगो रही है न, 

क्या तुम्हे भी अब ऐसा लगने लगा है 

हमारे प्यार का मौसम बदलने लगा है ,

कहाँ गए वो प्यार करे बरसात वाले दिन 

क्या सबको इस बाढ ने बहा दिया ?

अगर फिर से एक बार बारिश हो जाये

तो हम दोनो फिर से साथ हो जाये

और जीना थोड़ा आसान हो जाये ।