फिर ये दिन कट गया,

रात भी कट जायेगी,

जिंदगी एक किताब सी है और

मेरी जिंदगी के पन्नो से मैंने फिर एक

पन्ना पढ़ लिया, जी लिया ,

फिर एक नयी सुबह नये सपने के साथ

जीने को तैयार हूँ मैं,

इस भागदौड़ भरी जिंदगी में

उम्र बढ़ती ही जा रही है,

दिन कटते जा रहे है,

इसलिए जिंदगी को काटना नही है

मुझे जिंदगी को जीना है,

जिस पल मे खुशी मिलती है

मुझे वो सब करना है ।