बाजदफा इंसान अपनी पहचान खोने लगता है

उसे जिंदगी छोटी सी लगने लगती है

उसका खुद पर से ही विश्वास डगमगाने लग जाता है

वो खुद से हारने लगता है,

बाजोकात कुछ ऐसा हो जाता है कि

दुनिया उसे झूठी लगने लगती है

वो इस झूठ से खुद को आजाद कर लेना चाहता है

और कुछ गलत कदम उठाने की कोशिश करने लगता है

पर इससे बात नही बनती क्योंकि ये इतना आसान भी नही होता है

इसलिए इंसान को अपनी पहचान बनाए रखना जरूरी होता है,

खुद को मजबूत दिखाना ही पड़ता है,

इस जालिम दुनिया से उसे मजबूती के साथ लड़न होता है

मजीद खुद को दुख पहुंचाए इस बंधन से मुक्त होना पड़ता है

अपनी शख्सियत को मजबूती के साथ दूसरो के सामने पेश करना होता है ।