आर्यन एक जिद्दी किस्म का लड़का है । जो अक्सर अपनी जिद को पूरा कराने के लिए रोना शुरू कर देता है, लोगो को इमोशनल फूल बनाता है और इनसे प्यार करने वाले इनके आंसू देख नही पाते और इसकी जिद को पूरा कर देते है ।
आजकल आर्यन ने एक जिद ठानी है । उसे एक साईकल चाहिए मगर जो वो मॉडल ढूंढ रहा है वो मार्केट मे किसी भी शाॅप मे अभिलेबल नही है मगर वो तो जिद्दी लड़का है जब तक विश पूरी नही होती वो रो-रोकर घर सर पे उठा लेगा । उसके मम्मी-पापा ने उसे लाख समझाया, मनाया, मगर वो मानने को तैयार ही नही है ।
कुछ देर बाद वो मान गया । मानता नही तो क्या करता पापा ने उसे समझाया था कि मैं तुम्हे ये तो नही कह रहा ना कि मैं साईकल नही दिलाऊंगा मार्केट में जब साईकल अभिलेबल ही नही है तो कैसे दिलाये उसे । अगर कोई और साईकल चाहिए तो चलो अभी दिला देते हैं अगर वो ही चाहिए तो वेट करना पड़ेगा इसलिए वो मान गया ।
दस दिन बीत गये । वो हर शाॅप पे जाकर एक चक्कर लगा आता कि किसी शाॅप मे वो साईकल आ गयी हो मगर अभी तक नही आयी थी ।
बीस दिन बीते, तीस दिन बीते (महीना बीता) ।
17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा आनेवाला है अब बस कुछ ही दिन बचे थे ।
आर्यन फिर से रोने लगा । उसे पूजा के दिन तक न्यू साईकल चाहिए ही चाहिए । अपने बेटे के आँसू को देखकर पापा पिघल गये । उन्होंने आर्यन से कहा - 'तुम रोना बंद करो मैं दूसरे शहर जाकर तुम्हारे पसंद का साईकल ले आता हूँ ।'
आर्यन के पापा उसके लिए दूसरे शहर से साईकल ले आये ।
आज 17 सितंबर है । आर्यन बहुत खुश है वो तो अपने साईकल से उतरने का नाम ही नही ले रहा है वो साईकल पाकर बेहद खुश है ।
तो इसतरह पूरी हो गयी जिद्दी आर्यन की विश ।

