होली आई रंग बरसाई

थाली भरके खाओ मिठाई

पुआ और पकवान बनाओ

सब मिल जुलकर होली मनाओ

कोई मनाये रंगो से तो

कोई मनाये गोबर मिट्टी से

कोई फेंके गुब्बारे तो,

कोई सीधे नाली में

भांग वांग भी पीते जाओ

सब मिल जुलकर होली मनाओ

दिल में रखना ना कोई भी गिला

सब उड़ा देना इन रंगो की तरह

बोले हर कोई जोश में,

बुरा ना मानो होली है ।

हैप्पी होली