हर इंसान के पास एक कैमरा होता है

जिससे वो तस्वीरें खींचता तो है

पर वो खींची गई तस्वीर किसी को दिखा नही सकता,

उस कैमरे से ली गई तस्वीर सिर्फ उसी इंसान के पास रहती है

जिसने वो तस्वीर ली है,

वो कैमरा इतना HD होता है कि और कोई कैमरा जो कैद नही कर पाता

वो भी वह कैद कर लेता है

वो कैमरा है हमारी आंखे

इनका काम सिर्फ देखना आंसू बहाना नही है

यादें संजोना भी है ।