जब हम थे मिले
लोगों के दिल में शोर था
और थी फिजा में आंधी
मन में सवाल थे कई
ज़ुबां से जवाब थे गायब
उनके आंखों के सवालों का जवाब कौन दे
आप है खामोश हम भी मौन है
बढ़ रही है धड़कने और कर रही ये शोर है
आपका पता नहीं और लोग बेहाल है
आपके जवाब का सब कर रहे इंतजार है
कहिए ना क्या आपका हां है या इनकार है?
