उसकी छोटी छोटी आँखे जो मुझे देखती है,
उसके बाल जो उसके गाल को छूते है,
उसकी हंसी जो मुझे देखकर आती है,
उसकी नाक जो मेरे छूने भर से शर्मा जाती है,
उसके गाल जो मेरे चूमने से टमाटर की तरह लाल हो जाती है,
उसका गुस्सा जो बातों को छुपाने पर होती है,
उसकी नाराजगी जो मुझे बहुत सताती है,
मुझे इन सबसे प्यार हो गया है,
मुझे उसकी हर अदा से प्यार हो गया है,
हां मुझे उससे प्यार हो गया है ।


