गुस्सा करना चाहिए यह तो मानव की प्रवृत्ति ही है पर हर बात पर बिना वजह किसी पर गुस्सा होना ये तो सही नही,

गुस्सा करें पर अपने गुस्से को दबाना भी सीखें,

अब आप कभी भी कहीं भी अपनो पर गुस्सा करेंगे तो उनका भी नजरिया आपके प्रति बदल जायेगा,

जो प्यार है वो धीरे-धीरे नफरत में बदलने लगेगा,

अभी इतनी भी देर नही हुई है,

अपने गुस्से पर काबू करना सीखे,

वरना आपके अपने ही आपसे दूर हो जायेंगे

फिर रहना अकेले अपने गुस्से के साथ ।