रोज सवेरे गौरैया आती
खिड़की पे वो बैठ है जाती
चीं चीं कर के शोर मचाती
इस तरह से मुझे जगाती ,
रोज सवेरे गौरैया आती
खिड़की पे वो बैठ है जाती
चावल के दाने चुग जाती
चोंच मे भरकर वो उड़ जाती
रोज सवेरे गौरैया आती
खिड़की पे वो बैठ है जाती
फुदक फुदक कर मुझे रिझाती
पंख फैलाकर वो उड़ जाती
कभी अकेले तो कभी सखा के संग है आती
एक गौरैया रोज सवेरे मेरे खिड़की पे आती ।

