हम चार बहने है, 2 की शादी हो गयी है,

गर्मी की छुट्टियो में वो भी यहाँ आ जाती है,

हम सभी के साथ छुट्टियाँ बिताने को

और हम सब यही से प्लान करके कहीं घूमने निकल जाते है ।

सारे मॉल्स मंदिर घूमकर थककर हमलोग अपने फेवरेट रेस्टोरेंट में जाकर खूब मजे का खाना खाते है फिर घर आ जाते है । बच्चो की धमा चौकड़ी से तो घर का माहौल भी खुशनुमा हो जाता है ।


और दिनो में जो घर शांति की चादर ओढ़े रहता था बच्चो के आ जाने के बाद घर में शोरगुल होती है ।

बच्चो के साथ क्रिकेट कैरम लूडो या लुकाछिपी ऐसे ही बहुत सारे खेल खेलकर अपना बचपन याद आ जाता है, नाच गाने के साथ पूरा घर भी झूम उठता है ।


इसतरह हंसी खुशी दिन कब कट जाते है और छुट्टियां खत्म हो जाती है और वो लौट जाती है अपने अपने घर और फिर हमारा घर हो जाता है बिल्कुल शांत ।

अब ये फिर से अगली गर्मी की छुट्टियों का इंतजार करने लगता है ।