आया आया गर्मी का मौसम आया,

पसीने वाला मौसम आया

डरमी कूल का मौसम आया,

आंधी-तूफानो का मौसम आया

बिजली गुल होने वाला मौसम आया,

ठंडे ठंडे हवा को गर्म करनेवाला मौसम आया

एसी कूलर चलाने वाला मौसम आया,

तपीश है अपने संग मे लाया

छुपो छुपो सब अगलगी वाला मौसम आया,

आईसक्रीम वाला मौसम आया

ठंडा-ठंडा कोका-कोला वाला मौसम आया,

खाओ पीओ ठंडी चीजें गर्मी का मौसम आया

घर पे रहो घर मे ही रहो गर्मी का मौसम आया

मॉर्निंग स्कूल फिर छुट्टियो वाला मौसम आया

अपनो के संग मौज वाला मौसम आया

आम-लीची तरबूज-खरबूज का मौसम आया

खाने पीने टहलने वाला मौसम आया

अलबेला सा मस्ताना सा बारिश को भी संग है लाया

आया आया गर्मी का मौसम आया

साथ मे अपने सुख और दुख भी है लाया ।