आजकल पता नहीं क्या हो गया है,

मैंने किसी को पा लिया है या

खुद को ही खो दिया है

इसकी गहन जाँच चल रही है,

कभी वक्त का पता ही नहीं चलता

तो कभी ये काटे से ही न कटता है

इसकी गहन जाँच चल रही है,

कभी ये झूठ को सच तो

कभी सच को झूठ मानता है

इसकी गहन जाँच चल रही है,

कभी ये सुनी सुनाई बातों पर

भी विश्वास कर लेता है तो

कभी-कभी देखी दिखाई

बातों पर विश्वास नहीं करता ,

इसकी गहन जाँच चल रही है,

आजकल पता नही क्या हो गया है,

इसकी गहन जाँच चल रही है ।