मैं साथ हूं तुम्हारे
पर तुम्हारे साथ नहीं हूं
जितना करीब रखना चाहते हो मुझे
तुमसे उतनी ही दूर जा रही हूं
मुझे गलत मत समझना
मुझे तुमसे भी प्यार है
मुझे उससे भी प्यार है
मुझे तुम्हारा भी साथ चाहिए
पार उसका मेरे से हाथ नहीं छूटना चाहिए
बस इतनी सी है ख्वाहिश मेरी
मुझे तुम दोनों से प्यार चाहिए
तुम दिल हो मेरे
तो वो धड़कन है मेरी
तुम गीत हो मेरे
वो संगीत है मेरी
मैं सच कहती हूं तुमसे
मुझे तुमसे भी प्यार है
मेरी संगीत से भी प्यार है
हाँ ये है मेरा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
