ओ मेरी प्यारी आरूषि

तुम्हे जन्मदिन की ढेर सारी बधाई हो

तुम्हारा ये 6वाँ जन्मदिन है

आज मैं तुम्हे तुम्हारे ही जन्म की कहानी सुनाती हूँ,

2फरवरी का दिन था सुबह के 10बज रहे थे और ओटी से बच्चे के रोने की आवाज आयी और नर्स ने बाहर आकर कहा बधाई हो बेटी हुई है ।

कुछ देर बाद नर्स ओटी से निकलकर तुम्हे नानी यानि की मेरी माँ के हाथों में देकर चली गई तब मैंने तुम्हे पहली बार देखा था और फिर मैंने मां से जिद करके तुम्हे अपने गोद में देने को कहा था और मुझे आज भी तुम्हारी वो स्पर्श याद है जब पहली बार मैंने तुम्हे अपने गोद में लिया था ।

तुम्हारी छोटी छोटी आँखे जो मुझे देख रही थी तुम्हारे नन्हे नन्हे हाथ जो मेरे हाथों को पकड़ रहे थे और तुम्हारी आवाज जो पहली बार मैंने सुनी थी अब भी मुझे याद है ।

तुमने मुझे दूसरी बार मासी बनाया था और आज तुम इतनी बड़ी हो गई हो कि ये तुम्हारा 6वाँ जन्मदिन है

तुम हमेशा खुश रहो , गाती मुस्कुराती रहो यूंही खिलखिलाती रहो ।

हैप्पी बर्थडे आरूषि